शब्द और एहसास

जिंदगी में किसी को आगे बढ़ाना और उसकी उपलब्धियों में ताली बजाना

दोनों में बहुत फर्क है।

किसी की खुशी में खुश होकर उसे गले लगाना और उस खुशी को बातों से जताना

दोनों में बहुत फर्क है।

किसी को जीवनसाथी बनाना और दिल से उसे प्यार करना

दोनों में बहुत फर्क है ।

वादे हजारों करना और हर कदम पर साथ निभाना

दोनों में बहुत फर्क है।

आगे तो हम खुद भी बढ़ जाते हैं पर उस खुशी में हाथ थाम कर खड़े रहना बड़ी बात है ।

खुश तो हम भी हो जाते हैं पर गले से लगा कर खुशी जताना बड़ी बात है ।

जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती है पर जीवन भर वचन निभाना बड़ी बात है ।

जुबान तो बहुत कुछ कहती है पर मुस्कुराती आँखों से इकरार करना बड़ी बात है ।

फर्क नहीं है शब्दों का। फर्क है एहसासों का। समझ कर इस फर्क को महसूस करना ये सबसे बड़ी बात है।

credit:विजया डालमिया